फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Jhajjar: घरेलू कलह में पत्नी को कस्सी से काटा, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 07 Jun 2022 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी हजारीलाल पत्नी मालती के साथ जीवन ईट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। सोमवार की रात के समय उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
झज्जर में महिला की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के सिलानी गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिक ने घरेलू कलह के चलते कस्सी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और एफएसएल टीम को ही मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी हजारीलाल पत्नी मालती के साथ जीवन ईट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। सोमवार की रात के समय उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सोमवार देर रात करीब 3 बजे उसने अपनी पत्नी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  - दीपक कुमार, थाना प्रभारी सदर, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें