फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बाजार के लिए घर से निकले युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 21 Aug 2021 08:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमधापुर गांव का मामला, क्षत्रिय बाबा स्थान के पास मिला सुनील का शव।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में घर से बाजार गए एक युवक का शव शुक्रवार रात संदिग्ध हाल में पिपराइच-सोनबरसा मार्ग स्थित क्षत्रिय बाबा स्थान के निकट मिला। शव कीचड़ से सना था और सिर पर चोट लगी थी। परिजन व ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं तो वहीं पुलिस इसे हादसा मान रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमधापुर निवासी सुनील चौहान (25) परिवार सहित दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी के साथ घर आया था। शुक्रवार शाम को वह बाजार से कुछ खरीदने के लिए बेला गया था। देर शाम जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

रात करीब नौ बजे गांव जाने वाले पुराने रास्ते के निकट सुनील का शव देखा गया। बताया जा रहा है कि सुनील की साइकिल घटनास्थल के पास ही पड़ी थी और शव सड़क के बगल में कीचड़ से सना था। सिर पर लगी चोट से खून बह रहा था।
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों को आशंका है कि सुनील की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। क्योंकि जिस जगह पर शव मिला है उसे रास्ते बरसात में आवागमन बेहद कम होता है। घटना की सूचना एसपी नार्थ, सीओ, एसओ आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों की आशंका को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना का मामला लगता है।

 

विज्ञापन

पेड़ पर मिला खून का निशान

जिस जगह शव पड़ा था, उसके नजदीक ही एक पेड़ पर खून का निशान दिखा। बगल में ही सुनील की साइकिल भी मिली। शव सड़क के बगल में स्थित गड्ढे के कीचड़ में पड़ा था। परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि जिस जगह पर शव मिला है, उधर बरसात के रास्ते आवागमन कम होता है। ऐसे में हादसे की संभावना बेहद कम है।

पोखरे में मिला अज्ञात युवक का शव
पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पचगहवा व राखुखोर के बीच स्थित गुरम समय माता के मंदिर के पोखरे में शनिवार को 28 वर्षीय अज्ञात युवक शव मिला। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को दिन में तीन बजे लोगों की नजर पोखरे में पड़े शव पर गई। पुलिस पहुंची और मौके की छानबीन शुरू की। एसआई रविकांत यादव ने बताया कि सांवले रंग के इस युवक के शरीर पर नीले रंग की जींस थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें