फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: हत्या कर बोरे में रखी मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

Mon, 30 Aug 2021 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

एसपी, एसपी के साथ फॉरेंसिंक टीम ने पहुंचकर की जांच, शव की स्थिति देखकर लोग दस दिन पूर्व की घटना होने का जता रहे थे आशंका।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के बढ़या बाबू के पास झाड़-झंखाड़ में हत्या कर बोरे में रखकर फेंकी गई महिला की लाश सोमवार को बरामद हुई। घटना की सूचना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी, एसपी, सीओ और फॉरेंसिंक टीम भी पहुंच कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार बढ़याबाबू गांव के पास धुवनरायन के खेत में सरपत के बीच बोरे में रखी महिला की लाश कुछ लोगों ने देखी तो शोर मचाया। उसी बीच किसी ने डॉयल 112 नंबर के साथ बखिरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई संदीप राय और एसआई राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई। महिला क्रीम कलर की लैगी और समीज पहने हुई थी। लाश सड़ चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी मौके की स्थिति और शव के हालात को देखते हुए हत्या कर शव बोरे में रख कर फेंके जाने की आशंका जताई। शव करीब दस दिन पुराना होने की भी जिक्र लोग कर रहे थे।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

जांच में जुटे अधिकारी

सूचना पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंबरीष भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। उसी बीच फॉरेंसिंग टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

एसओ चंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात महिला की लाश मिली है। इसकी सूचना प्रधान शंकर की ओर से दी गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।  

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के मामले में केस दर्ज कर लिया है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द महिला का पता लगाकर घटना का पर्दाफाश करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें