फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोला के व्यापारी का था गगहा में मिला शव लावारिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 21 Oct 2021 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सोशल मीडिया की मदद से भाई ने की शिनाख्त, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के गांगूपार के पास बुधवार को मिले शव की शिनाख्त गोला के व्यापारी सुरेश गौड़ (45) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर भाई गणेश गौड़ ने थाने पहुंचकर सुरेश की शिनाख्त की। शरीर पर चोट के निशान होने की जानकारी होने पर भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर में लावारिस हाल में शव बरामद किया गया था। गगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया था। इसकी मदद से गुरुवार को गोला के मटियरिया निवासी गणेश पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने भाई सुरेश के रूप में की।

उन्होंने बताया कि भाई सुरेश गौड़ को मंगलवार को ग्राम पकड़ी में अपने तीन-चार साथियों के साथ देखा था। जब उन्होंने सुरेश को घर चलने के लिए कहा तो सुरेश ने कहा कि तुम जाओ मैं थोड़ी देर में घर आऊंगा, जिसके बाद गणेश घर चले गये। दूसरे दिन बुधवार को सुरेश का शव गांगूपार के पास लावारिस हाल में पाया गया था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गगहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा। जांच पड़ताल की जा रही है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें