फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला भाजपा नेता की आईडी पाकिस्तान से हैक, रची गई थी ये खौफनाक साजिश

Sun, 28 Jun 2020 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के भाजपा प्रवक्ता मीर बशारत को जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली भाजपा नेत्री को फंसाने के लिए पाकिस्तानी हैकर ने बड़ी साजिश रचने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


उनकी फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर भाजपा प्रवक्ता की हत्या की साजिश रचने का फर्जी साक्ष्य तैयार कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला नेता ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उनका दावा है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के बैंक रोड  निवासी महिला भाजपा नेता डॉ. सीपिका जायसवाल पिछले कुछ महीने से दिल्ली में हैं। उनका कहना है कि 22 जून को कुपवाड़ा जिले के भाजपा प्रवक्ता मीर बशारत को आमिर अब्बास नकवी नाम की फेसबुक आइडी से एक सप्ताह के अंदर जान से मरवाने की धमकी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक आईडी का बनाया क्लोन

मीर बशारत ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की और उसमें डॉ. सीपिका जायसवाल के साथ ही पार्टी के अन्य नेताओं को टैग किया। डॉ. सीपिका ने टेलीफोन पर मीर बशारत से बात करने के बाद उनको जान से मारने की धमकी मिलने की बात फेसबुक पर पोस्ट कर पार्टी के बड़े नेताओं से संज्ञान में लेने का आग्रह किया।

भाजपा नेता ने बताया कि 27 जून को फेसबुक पर एक लड़की का कमेंट आया कि आपको एक्सपोज कर दिया गया है। मैसेज के साथ एक लिंक भी था जिसे खोलने पर पता चला कि खुद को पाकिस्तानी बताने वाले आमिर अब्बास नकवी ने उनकी फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर कुछ लोगों को फर्जी मैसेज भेजा है। अब इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें