पत्नी का आरोप है कि शनिवार रात 9 बजे अपने सास-ससुर को खाना देकर जैसे ही अपने कमरे में गई तो उसका पति अपने साढ़ू के साथ पत्नी का अवैध संबंध के शक में उसे गाली देने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति उग्र होकर लाठी-डंडे से पीटने लगा, बाद में उसने चाकू घोंप दिया।
पत्नी चाकू से घायल होकर चीखने लगी। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेज दिया। घायल पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने सास, देवर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।