फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर के युवक की सरयू नहर में मिली लाश, बस्ती जिले में मचा हड़कंप

Thu, 17 Sep 2020 07:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के बर्तन व ज्वेलरी व्यापारी के 19 वर्षीय बेटे की सोनहा थाने के बनरही जंगल सरयू नहर पुल के पास लाश मिली। सोशल मीडिया पर युवक के शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पहुंचे और शिनाख्त की। थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन


बलरामपुर के रेहरा बाजार थानाक्षेत्र के पेहर निवासी प्रहलाद ने बताया कि पेहर बाजार में उनकी सराफ व बर्तन की दुकान है। उनका बेटा शिवपूजन दुकान पर पिता का हाथ बंटाता था।

मंगलवार शाम करीब चार बजे बाइक लेकर छपिया बाजार से फल खरीदने के लिए दुकान से निकला। काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे थाने पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस को दुकान से करीब तीन किलोमीटर दूर पकड़ी गांव के पास सरयू नहर के किनारे बाइक, मोबाइल फोन, पर्स व ईयर फोन मिला। बृहस्पतिवार को बनरही जंगल के पास कुछ लोगों ने नहर में शव देख पुलिस को सूचना दी। किसी ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके जरिए परिवार वालों को सूचना मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें