फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, सालगिरह पार्टी में वारदात को दिया था अंजाम

Mon, 20 Dec 2021 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शुक्रवार की रात डीआईजी आवास के पास शादी के सालगिरह समारोह में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके में डीआईजी आवास के सामने बिलन्दपुर में शादी की सालगिरह के समारोह में रमेश कन्नौजिया को गोली मारने का आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को ही आरोपी मक्खन तिवारी उर्फ राहुल की बुलेट को बरामद कर लिया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी। वहीं, पार्टी का आयोजक जितेंद्र उर्फ रघुनाथ शाही फरार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात में बिलंदपुर में जितेंद्र शाही के घर पर शादी की सालगिरह का समारोह आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए राजघाट के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले रमेश कन्नौजिया भी अपने दोस्त के साथ पहुंचे थे। रात में ही खाने पीने के बाद नाचने के दौरान विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी विवाद में मक्खन तिवारी ने पिस्टल से रमेश के सीने में गोली मार दी थी। गोली चलने के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भर्ती कराया था। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी मक्खन पर केस दर्ज किया है। तभी से वह फरार चल रहा था। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें