फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 27 Nov 2021 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार


अंकुर के हत्यारों की तलाश में तीन टीमें लगी थीं, फिर भी एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं जब पुलिस पर आरोप लगा तो दूसरे को पकड़ने का दावा किया।
विज्ञापन
मृत अंकुर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के रामपुर टप्पा के किशोर अंकुर शुक्ला की हत्या में नामजद आरोपी मनीष उर्फ कट्टा को शनिवार को चिड़ियाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले घटना के एक और आरोपी अवधेश साहनी ने शुक्रवार को ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


इससे रामगढ़ताल पुलिस की ‘तेजी’ सवालों के घेरे में आ गई। थाना पुलिस का दावा था कि तीन टीमें गिरफ्तारी में लगी हैं, फिर भी आरोपी अवधेश पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। इस मामले के दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

जानकारी के मुताबिक रामपुर टप्पा के अंकुर शुक्ला हत्याकांड में अवधेश साहनी, मनीष उर्फ कट्टा, सोनू और जयहिंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। रामगढ़ताल पुलिस का दावा है कि आरोपियोंतों की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट और सर्विलांस टीमें भी लगी हैं। लगातार दबिश दी जा रही है। इसके बावजूद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भी भेज दिया, लेकिन पुलिस देर शाम तक इससे अनभिज्ञ बनी रही।
विज्ञापन


आत्मसमर्पण की इस कहानी के बाद पूरे मामले में पहले से ही आरोपियों का मददगार होने का आरोप झेल रही रामगढ़ताल पुलिस की भूमिका और संदिग्ध हो गई। पीड़ित पक्ष ने घर पहुंचे विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी के सामने सवाल उठाया।

परिजनों का सीधा आरोप था कि पुलिस ने ही मुख्य आरोपी को कोर्ट में हाजिर होने का अवसर दिया है। इसके कुछ ही देर बाद आनन-फानन रामगढ़ताल पुलिस ने दूसरे आरोपित मनीष उर्फ कट्टा की गिरफ्तारी का दावा करते हुए कोर्ट में पेश किया।  

रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस पर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से काम कर रही है। कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। घेराबंदी का ही असर था कि मुख्य आरोपी अवधेश साहनी ने आत्मसमर्पण कर दिया। मनीष उर्फ कट्टा साहनी को चिड़ियाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दो और आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें