फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच महीने तक रही खामोश, गर्भवती होने पर दर्ज कराया केस

Mon, 14 Jun 2021 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

पांच माह का गर्भ ठहरने पर घर वालों को हुई जानकारी, कप्तानगंज पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की किशारी से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पांच महीने बाद जब वह गर्भवती हो गई तो मामला अपने आप लोगों के सामने आ गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घास काटने गई कप्तानगंज थानाक्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर के मारे पीड़िता ने अपनी जुबान बंद रखी। मगर पांच महीने बाद जब उसकी तबियत बिगड़ी तो मां डॉक्टर के यहां ले गई। तब पता चला कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ है।

जानकारी होने पर परिवार वालों के पैरों तले जमीन सरक गई। पीड़िता के पिता के अनुसार, वह थाने पर तहरीर लेकर गए और तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर बृजेश निषाद, गोरख निषाद और प्रदीप निषाद के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें