फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, पुलिस बनी सूत्रधार

Thu, 19 Aug 2021 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

युवती की मां की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, पैकोलिया थाना परिसर के मंदिर में हुई शादी
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में प्रेमी-प्रेमिका के चोरी-चुपके मिलने की जानकारी होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। गुरुवार को दोनों के परिवार वाले थाने बुलाए गए। उनके राजी होने पर थाना परिसर पैकोलिया के शिव मंदिर में उनकी शादी करा दी गई।

विज्ञापन


कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खरका देवरी गांव निवासी सुजीत चौहान पैकोलिया थानाक्षेत्र के कठवतिया सांऊडीह गांव में रिश्तेदारी में दो वर्षों से आया जाया करता था। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान रिश्तेदार की बेटी सुशीला से प्रेम संबंध हो गया। दोनों लंबे समय से चोरी-छिपे मिला करते थे।

17 अगस्त की रात दोनों गांव के सीवान में मिलने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका की मां ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनो पक्षों के परिवार इकट्ठा हुए और आपसी बातचीत से शादी करने पर राजी हो गए।
विज्ञापन


आपसी सहमति पर प्रेमी जोड़े ने थाने के शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर साथ फेरे लिए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग रिश्तेदार हैं। दोनों ने आपसी सहमति से परिजनों की मौजूदगी मे शादी रचा ली है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें