फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दंपती को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान पति की मौत

Fri, 17 Sep 2021 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पति ने सांप डंसने की बात पत्नी को नहीं बताई फिर जैसे ही जहरीले सांप ने पत्नी को डंसा तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद पति ने सांप को मार डाला। कुछ समय बाद पति की तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन
सांप। (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी तहसील अंतर्गत एक दंपती को जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं इलाज के दौरान पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिपरा निवासी अर्जुन गोस्वामी (35) पुत्र मिश्री गोस्वामी की शादी 31 मई 2021 को हुई थी। गुरुवार रात को पति-पत्नी भोजन करने के बाद जैसे ही बिस्तर पर सोने गए जहरीले सांप ने पति को डंस लिया। पति ने सांप डंसने की बात पत्नी को नहीं बताई फिर जैसे ही जहरीले सांप ने पत्नी को डंसा तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद पति ने सांप को मार डाला। कुछ समय बाद पति की तबीयत खराब होने लगी।

घर वालों ने पति-पत्नी को जिला अस्पताल ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह पांच बजे पति का तबीयत अचानक बिगड़ने लगा। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में अर्जुन ने दम तोड़ दिया। हालांकि पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें