फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की हद: कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक ने सीएम योगी से की थी मुलाकात, प्रोटोकॉल के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Jan 2022 09:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सदर विधायक जय मंगल कनौजिया 13 जनवरी को संक्रमित हुए थे। 15 जनवरी को गोरखपुर में खिचड़ी मेले में सीएम से मुलाकात कर खिचड़ी मेला घूम रहे थे।
विज्ञापन
महराजगंज सदर विधायक जय मंगल कनौजिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में भाजपा के सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने लापरवाही की सभी हदें पार कर दी। वह कोरोना संक्रमित होने के बाद भी इधर उधर घूमे और लोगों से मिलते रहे। ऐसे में नगर पालिका ईओ आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


संक्रमित होने के दौरान ही विधायक ने 15 जनवरी को खिचड़ी के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही विधायक का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ है। उनके करीबी भी कुछ कहने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक लखनऊ में अपने आवास पर होमआइसोलेशन में हैं।

13 जनवरी को सदर विधायक कोरोना संक्रमित हुए थे। वह नगर पालिका क्षेत्र के वीरबहादुर नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। संक्रमित होने के बाद उनके घर के 100 मीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। आरोप है कि सदर विधायक ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।
विज्ञापन


15 जनवरी को उन्होंने खिचड़ी मेले में गोरखपुर में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर में लगे मेले भी घूमते मिले। इसकी जानकारी होने पर जिम्मेदारों को सांप सूंघ गया। प्रशासन की ओर से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

16 जनवरी को नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि सदर विधायक ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की है। केस दर्ज होने की पुष्टि सदर कोतवाल रवि राय ने की। इस मसले पर सदर विधायक का पक्ष नहीं मिल सका। उनका पक्ष आने के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें