गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट घोषित करने के मामले में कांग्रेस पीछे है। पार्टी ने शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। इससे दावेदार बेचैन हैं।
जिले में विधानसभा की नौ सीटें हैं। भाजपा, सपा और बसपा ने सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है, लेकिन कांग्रेस ने सात प्रत्याशियों के ही नाम का एलान किया है। गोरखपुर शहर और ग्रामीण से पत्ते नहीं खोले हैं।
शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव मैदान में उतारा है। लिहाजा, दावेदार कांग्रेस के रणनीतिकारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि 11 फरवरी तक नामांकन होना है। प्रत्याशी नहीं घोषित होने से चुनाव प्रचार बाधित है।