फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी उद्यमियों संग निवेश के मुद्दे पर करेंगे मंथन, 30 नवंबर को आएंगे गोरखपुर

Thu, 16 Nov 2023 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का स्थापना दिवस 30 नवंबर को है। गीडा प्रशासन स्थापना दिवस के बहाने गोरखपुर में औद्योगिक विकास की तस्वीर दिखाना चाह रहा है। इसके लिए गीडा और आसपास उद्योग लगाने वालों के अलावा गोरखपुर-बस्ती मंडल के प्रमुख उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश-विदेश के 20 उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बदल रहे गोरखपुर पर चर्चा कर उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके अलावा यहां लगने वाली प्रदर्शनी को भी देखेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का स्थापना दिवस 30 नवंबर को है। गीडा प्रशासन स्थापना दिवस के बहाने गोरखपुर में औद्योगिक विकास की तस्वीर दिखाना चाह रहा है। इसके लिए गीडा और आसपास उद्योग लगाने वालों के अलावा गोरखपुर-बस्ती मंडल के प्रमुख उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है। गीडा में फैक्टरी लगाने के लिए प्लाॅट आवंटित कराने वाले दो विदेशी उद्यमियों को भी न्योता भेजा गया है।

इसके अलावा एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट, हल्दीराम, रिलायंस एनर्जी, अदाणी समूह समेत 15 कंपनियों को इस स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि गोरखपुर में औद्योगिक माहौल बदला है। अब लगातार यहां उद्योग स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उद्यमियों की होने वाली बैठक से निवेश को लेकर और सकारात्मक माहौल बनेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छठ को लेकर खुदरा बाजार में बढ़ी रौनक, कल नहाए खाए से शुरू होगा महापर्व
विज्ञापन


एसएमई समेत अन्य उद्योगों के लगेंगे स्टॉल
स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गीडा कार्यालय के पास होगा। वहां 250 स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए दो टेंट लगाए जाएंगे। इनमें कपड़ा, प्लास्टिक, इलेक्ट्रानिक्स आदि उत्पाद रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री इन स्टॉल का निरीक्षण कर गोरखपुर में हो रहे उत्पादन की जानकारी लेंगे। इस आयोजन को लेकर शासन स्तर से भी समीक्षा की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें