फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, कुशीनगर में जनसभाओं को किया संबोधित

Sun, 12 Sep 2021 05:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद दोपहर में कुशीनगर के लिए रवाना हुए, शाम तक गोरखपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री, सोमवार सुबह फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी का दौरा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर आए। गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद थोड़ी देर ठहरकर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कुशीनगर रवाना हो गए। वहां दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को गोरखपुर वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह देवरिया जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के महराजगंज भी जाने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री रविवार दोपहर संतकबीरनगर से महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक स्थित हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मंदिर में पूजन-दर्शन किए और फिर भोजन करने के बाद कुशीनगर के लिए रवाना हुए। यहां कप्तानगंज एवं सेवरही में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री वहां जनसभा को भी संबोधित किए। शाम छह बजे तक वह गोरखपुर पहुंच गए। यहां पर मुख्यमंत्री बाढ़ बचाव एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संतकबीरनगर जिले के नव निर्मित जिला कारागार परिसर में जिला कारागार का लोकार्पण और अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं। जिन जिलों में अभी इसकी शुरूआत नहीं हुई है वहां भी पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही गोरखपुर में एम्स बनकर तैयार हो गया है, जिसका लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें विकास को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं। भाई भतीजावाद, जाति- पाति और दबंगई चरम पर थी, लेकिन जब से यूपी में भाजपा की सरकार बनी तब से विकास की गति तेज हुई है। इसमें संतकबीरनगर जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद को रेडीमेड का हब बनाने की अपार संभावना है। इसके लिए संसाधन उपलब्ध कराने और मार्केट की व्यवस्था करने के लिए सरकार ने प्रयास किए हैं। आने-वाले दिनों में बखिरा का वर्तन उद्योग भी पूरी दुनिया में अपनी पहचान कायम करेंगे। इसके लिए कलस्टर योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने संतकबीरनगर को दी 245 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें