फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और बनाएं पुख्ता

Wed, 06 Apr 2022 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, अधिकारियों को बारिश से पहले हर हाल में नालों एवं तालाब-पोखरों की सफाई का काम पूरा करने को भी कहा।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद शाम को पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर में बैठक की। मुख्यमंत्री ने रविवार शाम हुई घटना पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली। सोमवार रात में भी मंदिर की सुरक्षा पर चर्चा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह भी सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयासों के बारे में पूछा।

जलनिकासी के उपाय समय से पूरा किया जाए : योगी   

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जलनिकासी के लिए जो भी उपाय किए जा रहे हैं, उसे समय से पूरा कर लिया जाए। बरसात में कोई काम शेष नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में जलभराव नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गोड़धोइया नाला की सफाई के बारे में जानकारी ली और कहा कि युद्धस्तर पर एक छोर से दूसरे छोर तक नाला की सफाई कर ली जाए।

 उन्हें बताया गया कि नाले की सफाई जारी है। मुख्यमंत्री को असुरन नाला की रिमॉडलिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बरसात से पहले नाले की रिमॉडलिंग पूरी कर ली जाएगी। मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनियों में इस बार जलभराव नहीं होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि साफ-सफाई का काम समय से पूरा कर लिया जाए। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा, मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे. रवींद्र गौड़, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें