फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: देवरिया नरसंहार में घायल बच्चे का बीआरडी में चल रहा इलाज, सीएम योगी ने मिलकर जाना हाल

Tue, 03 Oct 2023 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बीआरडी में घायल बच्चे का हाल जानते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में देवरिया में हुए नरसंहार में घायल बच्चे का हालचाल लिया। साथ ही, बच्चे के बेहतर उपचार के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया नरसंहार: जो जहां मिला... वहीं पर मारते-काटते गए हमलावर, 30 मिनट में बिछ गईं छह लाशें, ऐसे हुआ घटनाक्रम
विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुई छह लोगाें की हत्या की जांच के लिए सोमवार की दोपहर में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां से वह लेहड़ा टोला के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल पर उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सत्यप्रकाश दुबे के घर के अंदर भी पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और विवाद के भी जांच का निर्देश दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें