अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ ही सूचना विभाग की डिजिटल डायरी-एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में इसकी प्रेरणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही दी। देश में सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से UPIDINFO एप को निशुल्क डाउनलोड कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अभी तक मैनुअल होने के नाते सूचना विभाग की डायरी सभी को नहीं मिल पाती थी लेकिन एप के रूप में इसकी पहुंच सभी तक हो जाएगी। उसमे सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज हैं। सर्च ऑप्शन में जाकर किसी के बारे में पता किया जा सकता है।
सहगल ने कहा कि की मकर संक्रांति एक श्रेष्ठतम अवसर है और वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि इस अवसर पर उन्हें शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने और सूचना विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के हाथों डिजिटल डायरी के लोकार्पण कराने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार, नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।