गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार यानी आज दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह शाम चार बजे एनेक्सी भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद सुबह नौ बजे भरोहिया ब्लाक परिसर पहुंचेंगे और वहां महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ लौट जाएंगे।