'ए गौरी इधर आ, आ जा इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैंडों के बाड़े में जाकर उन्हें ऐसे ही आवाज देकर बुलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चिड़ियाघर का निरीक्षण किया।
सीएम योगी ट्वॉय ट्रेन से बाड़ों के सामने से होकर निकलते हुए गैंडे के बाड़े के सामने पहुंचे। वहां पीपल का पौधा रोपा। अंदर 'हर और गौरी' (नर और मादा गैंडा) को करीब 16 मिनट तक आवाज देकर बुलाते थे।
अपने करीब बुलाकर उन्हें अपने हाथों से केला और हरी पत्तियां खिलाई। इसके बाद तेंदुआ, बब्बर शेर के बाड़े के सामने जाकर उन्हें भी आवाज दी। लगभग एक घंटे बाद चिड़ियाघर से वापस निकले।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैटरी से संचालित प्राणी उद्यान की गोल्फ कार से प्राणी उद्यान का भ्रमण किया। उनका काफिला पहले स्लाथ बियर के बाड़ा के समक्ष रुका। उसके बाद वे चीतल के बाड़ा में उनका झुंड देखकर रुक गए। सीएम काला हिरण के बाड़ा पर भी उतरे। उनके साथ चल रहे प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एच राजा मोहन, पशु चिकित्सक डॉ योगेश प्रताप सिंह और डीएफओ विकास यादव उन्हें वन्यजीव से जुड़ी जानकारियां दे रहे थे।
दरअसल, एम योगी आदित्यनाथ गैंड़े के बाड़ा पर पहुंचे। उसके निकट उन्होंने पीपल के वृक्ष का पौध लगा उन्होंने रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ तेंदुए के बाड़ा पर गोल्फ कार से उतर गए। यहां उन्होंने तेंदुए नारद को आवाज लगाई। उसके बाड़ा पर कुछ मिनट रुके। उसके बाद बाघ के बाड़ा में अमर को नजर भर कर देखा। उनके चेहरे पर प्रसन्नता के भाव दिख रहे थे।
पैदल ही सीएम योगी आदित्यनाथ शेर के बाड़ा में पटौदी के निकट आए। पटौदी की दहाड़ ने उन्हें रोमांचित किया। निरीक्षण के दौरान सीएम के ओएसएस उमेश कुमार सिंह उर्फ बल्लू, प्राणी उद्यान के निदेशक एच राजा मोहन, डीएम विजय किरण आनंद, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर मंडल भीमसेन, प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर विकास यादव, क्षेत्रीय वनाधिकारी मुख्यालय रेंज सुधीर कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम राजेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय चन्द्रभूषण पासवान, पशु चिकित्सक डॉ रवि यादव, वन दरोगा रोहित सिंह, वन्य जीव रक्षक शैलेश कुमार गुप्ता, नीरज सिंह कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, निदेशक एच राहमोहन, डॉटर योगेश प्रताप सिंह, डीएम विजय किरन आनंद, डीएफओ विकास यादव समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।