फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: इस होली और चटख हुआ इन मासूमों की खुशियों का रंग, एयरपोर्ट ने साझा की तस्वीर

Fri, 18 Mar 2022 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एयरपोर्ट पर आकर्षण का केंद्र बने वेलकम संदेश वाले बोर्ड लेकर पहुंचे चार मासूम, ट्वीट कर गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने साझा की इस मिलन की तस्वीरें और वीडियो।
विज्ञापन
पुर्तगाल से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे सुधीर लाल को देखकर लिपटे मासूम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहुंचे राप्तीनगर के चार मासूम चित्रा, ऑरव, गार्गी और अशिता सभी के आकर्षण का केंद्र बन गए। हाथ में वेलकम पापा और वेलकम बड़े पापा लिखे संदेश का बोर्ड लिए खड़े इन तीन से पांच साल के बच्चों को देख न केवल यात्री, बल्कि एयरपोर्ट प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी एकबारगी ठिठक गए कि मामला क्या है?  

विज्ञापन


परिजनों के साथ चित्रा और ऑरव अपने पापा तो गार्गी व अशिता अपने बड़े पापा, यानी ताऊ सुधीर लाल को रिसीव करने पहुंचे थे। पूरे दो साल बाद सुधीर जब पुर्तगाल से दिल्ली होते हुए इंडिगो के विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो इन बच्चों की खुशी देखने लायक थी। चारों एक साथ दौड़कर सुधीर से लिपटे तो 10 मिनट तक लिपटे ही रह गए।

सुधीर की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे तो उन्हें देख रहे यात्रियों की आंखें भी नम हो गईं। एक साथ कई ने तालियों की गूंज से इनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस लम्हे को मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। शाम को एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्विटर के जरिए इस फोटो को साझा करते हुए लिखा कि- हम शहर के साथ ही दिलों को भी जोड़ रहे।
विज्ञापन


आज चार छोटे बच्चे अपने पापा-बड़े पापा को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे जो कि दो साल बाद पुर्तगाल से गोरखपुर लौटे। गर्मजोशी के साथ हुए मिलन को आप भी तस्वीरों के जरिए महसूस कर सकते हैं।

गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले सुधीर रोजगार की तलाश में 27 फरवरी 2020 को पुर्तगाल गए थे। वहां उन्होंने अपनी लगन व मेहनत के बूते खुद के रेस्त्रां की शुरुआत की, ताकि बच्चों समेत पूरे परिवार को एक बेहतर भविष्य दे सकें।

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेयी ने बताया कि मौजूदा समय में गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत विभिन्न शहरों के लिए 11 फ्लाइट हैं। 27 मार्च से वाराणसी और कानपुर के लिए भी नई उड़ान शुरू हो जाएगी तो वहीं कोलकाता के लिए दूसरी उड़ान और बेंगलुरु के लिए बंद वायु सेवा भी शुरू हो जाएगी। इसके साथ गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 15 पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें