फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सिटी: गोरखपुर के पहले सिक्स लेन का निर्माण शुरू, जानिए कब तक मिलेगी जाम की समस्या से मुक्ति

Thu, 01 Jul 2021 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
नौसड़ की तरफ से सिक्स लेन का काम शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सीएम सिटी के पहले सिक्स लेन नौसड़-पैडलेगंज का निर्मा कार्य शुरू हो गया है। अभी यह सड़क फोरलेन है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने मौसड़ की तरफ से ड्रेन की खुदाई से इस काम की शुरुआत कर दी है। लोनिवि के अफसरों के मुताबिक अप्रैल 2022 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


गोरखपुर से लखनऊ को जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत नौसड़ से पैडलेगंज तक होती है। इसी सड़क पर रोजाना लाखों लोगों का आवागमन होता है। इसी लिहाज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क को सिक्स लेन बनाने की मंजूरी दी है। नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन के लिए 90 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई गई है। इसे 11 सितंबर 2020 को मंजूरी मिल गई थी। 

अब बजट जारी कर दिया गया है। लिहाजा, गत मंगलवार से सड़क का निर्माण शुरू हो गया। शासन-प्रशासन की मंशा है कि विधानसभा चुनाव शुरू होने के पहले इस पूरा कर लिया जाए। हालांकि, लोक निर्माण विभाग अप्रैल को लक्ष्य लेकर चल रहा है, जो आगामी विधानसभा चुनाव के बाद आएगा। 
विज्ञापन


करीब 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ी होगी। इससे गोरखपुर से लखनऊ की दूरी आसानी से तय की जा सकेगी। यही सड़क गोरखपुर को लखनऊ व वाराणसी जाने वाले मार्ग को भी जोड़ती है। इसे शहर का मुख्य एंट्री प्वॉइंट कहा जाता है। निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कमिश्नर रवि कुमार एनजी कर रहे हैं। कमिश्नर ने बिजली निगम और वन विभाग को प्राथमिकता के आधार पर लोनिवि से सामंजस्य स्थापित कर अपने हिस्से का काम समय से पूरा करने का निर्देश दिया था। इसी वजह से काम में तेजी आई है। 
Trending Videos

नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन में सड़क के मध्य से एक तरफ 12.5 मीटर चौड़ाई में सड़क व डिवाइडर का निर्माण होगा। सड़क के एक तरफ नाले का भी निर्माण होगा। आधा मीटर चौड़ाई में डिवाइडर बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, सिक्स लेन के लिए करीब 28 मीटर चौड़ाई तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। पैडलेगंज से लेकर नौसड़ तक बिजली के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाया जाएगा। डिवाइडर पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

इस सिक्स लेन पर पड़ने वाले सभी पांच चौराहों-तिराहों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के मुताबिक पैडलेगंज, देवरिया बाईपास, रुस्तमपुर, ट्रांसपोर्ट नगर और राजघाट तिराहा को चकाचक किया जाएगा। नौसड़ से पैडलेगंज तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान वन विभाग को 771 पेड़ हटाने होंगे। 

डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी गई है। जो पेड़ काटे जाएंगे उसके बदले पेड़ लगाए जाएंगे। एक पेड़ के बदले दस नए पौधे लगाए जाने हैं। इस हिसाब से 7710 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग को 91 लाख रुपये का भुगतान मिल चुका है।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एसपी भारती ने बताया कि नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन का निर्माण शुरू हो गया है। शुरुआत नौसड़ की तरफ से हुई है। बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और पेड़ हटने के बाद कार्य में तेजी आएगी। अप्रैल 2022 तक सिक्स लेन तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन

जाम की समस्या से मिलेगी निजात

नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स लेन के निर्माण से शहर समेत बाहर से आने-जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए टू-लेन की सड़क को डेढ़ दशक पहले फोरलेन में तब्दील किया गया था। इसके कुछ साल तक राहत मिली लेकिन फिर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। हालत यह है कि शहर से बाहर निकलने में ही घंटे भर का समय लग जाता है। यही नहीं इस सड़क पर पड़ने वाले चौराहों और तिराहों पर भी आसपास की बड़ा आबादी रोजाना जाम से जूझती है।

405 खंभे और 16 ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे
नौसड़ से पैडलेगंज तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली निगम के 405 खंभे और 16 ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए 19.38 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। काम लोक निर्माण विभाग को कराना है। लेकिन निगरानी बिजली निगम के अफसर करेंगे। एसडीओ रुस्तमपुर प्रद्युम्न सिंह व प्रदीप सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अधिशासी अभियंता खंड प्रथम टाउनहाल नवीन प्रजापति ने बताया कि बरहुंआ से नौसड़ के रास्ते 33 केवीए की लाइन शहर के चार प्रमुख बिजली घरों कर आती है। बिजलीघर, लालडिग्गी, नार्मल, रुस्तमपुर और रानीबाग है। नौसड़ से पैडलेगंज के बीच काम महेवा, नौसड़, नहर रोड, दाऊतपुर, आजादनगर, बेतियाहाता के साथ कुछ अन्य फीडरों तक लाइन जाती है। इस लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें