इसकी तैयारियों में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे तक आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से सहजनवां जाकर अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आएंगे। इसकी तैयारियों में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे तक आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से सहजनवां जाकर अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
जेल बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्यों की जानकारी लेंगे। देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित वन विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। यह कार्यक्रम श्री गोरखनाथ मंदिर मुक्ताकाशी मंच में होगा। पर्यावरणविद माइक हरिगोविंद पांडेय की फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ जाएंगे।