फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan: शरद पूर्णिमा आज, लगेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण

Sat, 28 Oct 2023 12:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

शनिवार की मध्यरात्रि एक बजकर पांच मिनट से चंद्रग्रहण प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल एक बजकर 44 मिनट पर और समापन दो बजकर 24 मिनट पर होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण एक घंटा 19 मिनट का होगा।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालु शरद पूर्णिमा का व्रत शनिवार को रखेंगे। वाल्मिकी जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि रामायण के लेखक महाकवि वाल्मिकी का जन्म आश्विन पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसी दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण भी लगेगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पूर्णिमा की रात्रि में गोपियों के साथ महारास किया था। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन कर सत्यनारायण व्रत भी करना चाहिए।

शनिवार की मध्यरात्रि एक बजकर पांच मिनट से चंद्रग्रहण प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल एक बजकर 44 मिनट पर और समापन दो बजकर 24 मिनट पर होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण एक घंटा 19 मिनट का होगा। वहीं, ग्रहण का सूतक नौ घंटे पूर्व यानी शाम चार बजकर पांच मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। सूतक लगने के साथ ही सभी मंदिरों के द्वार बंद हो जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, इस शरद पूर्णिमा चंद्रगहण लग रहा है। ऐसे में खीर दिन में बनाकर सायंकाल प्रदोष बेला में रख दिया जाए और उसमें कुश रखा जाए। चंद्रमालिन्य प्रारंभ होने के पूर्व यानी रात्रि 11:30 बजे से पहले खीर उठाकर छत के नीचे रखा जाए और दूसरे दिन कुश के हटाकर महाप्रसाद ग्रहण किया जाए। बताया कि कुश रखने के यह ग्रहण के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहेगा और प्रसाद ग्रहण करने योग्य रहेगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की हवा हुई प्रदूषित: वायुमंडल में जमी है धूल...मार्निंग वॉक की न करें भूल

ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
डॉ. जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार, ग्रहण लगने से लेकर समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को काटने, सिलने या पिरोनो जैसे कार्य, जिसमें सुई या धारदार चीजों का प्रयोग हो, नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। बताया कि धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। इस समय बिना स्पर्श किए ईश्वर को स्मरण करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें