फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन: चला नहीं वर्दी का रौब, मास्क नहीं लगाने पर भरे जुर्माना

Wed, 13 Oct 2021 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रेलवे स्टेशन पर चार सिपाहियों और एक डॉक्टर समेत 151 यात्रियों का चालान कटा। पहले तो सिपाहियों ने वर्दी का रौब दिखाकर अदब में लेने की कोशिश की। इसी बीच स्टेशन डायरेक्टर पहुंच गए और उन्होंने जुर्माना भरने को कहा। लेकिन सिपाही भरने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बिना मास्क लगाए रेलवे स्टेशन पर आए चार सिपाहियों के वर्दी का रौब रेलवे अधिकारियों के सामने नहीं चला। पहले तो उन्होंने रेलकर्मियों को अदब में लेने की भरपूर कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने जब एसएसपी को सूचना देने की धमकी दी तो 200-200 रुपये जुर्माना भरकर निकल लिए। उनके साथ ही एक डॉक्टर और 151 यात्रियों का भी चालान कर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे स्टेशन पर कोविड प्रोटोकाल को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। गोरखपुर स्टेशन पर मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को स्टेशन डायरेक्टर आशुतोष गुप्ता ने दो टीमें लगाकर चेकिंग कराई।

दिन भर चेकिंग चली, शाम को करीब चार बजे वे खुद प्रवेश द्वार पर खड़े हो गए। इसी बीच चार सिपाही बिना मास्क लगाए बीच वाले फुट ओवर ब्रिज के रास्ते बाहर निकल रहे थे। टीम ने उन्हें रोक लिया। पहले तो उन्होंने वर्दी का रौब दिखाकर अदब में लेने की कोशिश की। इसी बीच स्टेशन डायरेक्टर पहुंच गए और उन्होंने जुर्माना भरने को कहा। लेकिन सिपाही भरने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


स्टेशन डायरेक्टर ने पहले तो उन्हें समझाया लेकिन जब सिपाही तैयार नहीं हुए तो एसएसपी को फोन करके सूचित करने की बात कही। इसके बाद सिपाही जुर्माना भरने के राजी हो गए। इसके अलावा टीम ने एक डॉक्टर समेत 151 यात्रियों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों से जुर्माना के रूप में लगभग 27 हजार रुपये की वसूली की गई।

स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि दशहरा, दीपावली और छठ पर्व में बिना मास्क के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में डीसीआई डीके श्रीवास्तव, सुनीता, किरन, नितिन श्रीवास्तव सहित टीटीई शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें