केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए मार्च- अप्रैल में आयोजित होने वाली टर्म-2 की परीक्षा के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा का कार्यक्रम भी फिलहाल घोषित नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं भ्रामक सूचनाओं को लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी किया है।
स्पष्ट किया है कि बोर्ड की ओर से पांच जुलाई 2021 को जारी सकुर्लर के मुताबिक पाठ्यक्रम में जो बदलाव किया जाना था। वो पूर्व में ही किया जा चुका है। उसी पाठ्यक्रम के आधार पर टर्म 1 की परीक्षाओं का आयोजन हुआ है। इसी आधार पर टर्म 2 की परीक्षाओं का भी आयोजन होगा।
सोशल मीडिया पर परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर भ्रामक सूचनाएं वायरल हो रही हैं। सीबीएसई की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित होगी। विद्यार्थी परीक्षा से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट
cbse.gov.in का अवलोकन करते रहें।