फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसिलिंग भी करेगा बोर्ड, यहां कराना होगा पंजीकरण

Thu, 30 Dec 2021 01:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बोर्ड की पहल से छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार सैकड़ों कोर्स की जानकारी मिलेगी। इसमें विद्यार्थियों को 550 से ज्यादा कॅरियर विकल्प की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए कॅरियर काउंसिलिंग भी करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कॉलेज और कॅरियर के विकल्प की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड द्वारा काउंसिलिंग पोर्टल  www.cbsecareerguidance.com बनाया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड की पहल से छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार सैकड़ों कोर्स की जानकारी मिलेगी। इसमें विद्यार्थियों को 550 से ज्यादा कॅरियर विकल्प की जानकारी मिलेगी। वहीं विभिन्न कोर्सेज के लिए 25 हजार कॉलेज की जानकारी भी मिलेगी। कुल मिलाकर पोर्टल पर दो लाख से अधिक कोर्स की जानकारी डाली गई है। इस पोर्टल को यूनिसेफ की मदद से सीबीएसई ने तैयार किया है। इस पोर्टल पर कॉलेज, एग्जाम और छात्रवृत्ति के लिए अलग-अलग डायरेक्ट्री भी मौजूद है।

विद्यार्थियों को पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण

बोर्ड ने स्पष्ट किया है विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस और काउंसिलिंग पोर्टल का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना होना होगा। इससे बोर्ड के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। स्कूल से निकलने से पहले उनके पास कॅरियर के विकल्पों की जानकारी होगी।
 
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अब उनकी कॅरियर काउंसिलिंग भी की जाएगी। इसे लेकर विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। विद्यार्थियों को इसके बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें