फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बर्खास्त सिपाही समेत सात पर साजिश और धमकी का केस दर्ज, जांच शुरू

Wed, 13 Dec 2023 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों पर साजिश, धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। साक्ष्यों व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल गए बर्खास्त सिपाही ने बदला लेने के लिए पीड़ित पर कई फर्जी केस दर्ज करा दिए। दुष्कर्म, मारपीट सहित कई केस फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी बर्खास्त सिपाही समेत सात लोगों पर साजिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। खबर है कि पूरे प्रकरण में एक सिपाही की भूमिका भी सवालों के घेरे में है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के रहने वाले पीड़ित के मकान में एक सिपाही किराये पर रहता था। उसने मकान मालिक के भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने सिपाही पर केस दर्ज कराया जिसमें वह जेल गया और बाद में उसे बर्खास्त भी कर दिया गया। अब वह अपने साढ़ू और अन्य महिला के साथ मिलकर केस में सुलह कराने और बदला लेने के लिए पीड़ित और उसके भाइयों पर फर्जी केस दर्ज करा रहा है।

उसने गोरखपुर के अलावा बस्ती में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। बार-बार फर्जी केस दर्ज होने की वजह से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसके बाद पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की है। इस मामले की जांच चल रही थी कि इसी बीच बर्खास्त सिपाही अपने भाई के साथ पीड़ित और उसके भाई को सूरजकुंड इलाके में घेर लिया और पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने तिवारीपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बूढ़े हों या जवान...कोरोना दौर की भरपाई के लिए ज्यादा तेजी दिखाई तो कर लेंगे नुकसान
 

विज्ञापन

पीड़ित ने एडीजी से की थी शिकायत
पीड़ित पक्ष ने 20 नवंबर को एडीजी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की शिकायत की थी। इसके बाद एडीजी ने एसपी साउथ को जांच सौंप दी थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद अब तिवारीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों पर साजिश, धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। साक्ष्यों व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें