फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति समेत पांच पर केस, जानिए क्या है वजह

Mon, 12 Jul 2021 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिला जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर हुई कार्रवाई, पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र हैं आरोपी अजय यादव।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति समेत पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सपा से जुड़ी और सलेमपुर -भाटपाररानी आंशिक सीट से जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर हुई है। एक आरोपी अजय यादव के पिता सपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

 
भटनी थाना क्षेत्र के मड़पही गांव निवासी अजय कुमार यादव की पत्नी ममता यादव सलेमपुर -भाटपाररानी आंशिक से सपा की जिला पंचायत सदस्य हैं। पीड़ित ममता यादव ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। चुनाव में शैलेजा यादव पत्नी अजय यादव ने चुनाव लड़ा था।

शैलजा भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी से चुनाव हार गईं। तभी से उनके पति अजय यादव मुझ पर भाजपा के पक्ष में वोट देने का आरोप लगाकर साथियों के साथ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। आरोपियों द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


उनकी शिकायत पर एसपी के निर्देश पर भटनी पुलिस शैलजा यादव के पति व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के पुत्र अजय यादव, रामपुर महुआबारी निवासी सुनील यादव उर्फ पिंटू, पकहां गांव निवासी राजन शर्मा, बेलहमा रामपुर निवासी बली बादशाह और इमामुलहक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के पति समेत पांच लोगों पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें