फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट मिली पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट मिली पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। रविवार को आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या 20183 हो चुकी है, जबकि 19953 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 12 हो गए हैं। होम आइसोलेशन में नौ लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में एक भी भर्ती मरीज नहीं है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें