फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रधान समेत 13 पर बलवा और आगजनी का केस दर्ज, मिट्टी खनन में लगी ट्रॉली से बच्चे की मौत पर भड़के थे ग्रामीण

Wed, 25 May 2022 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मिट्टी खनन में लगी ट्रॉली से बच्चे की मौत पर भड़के थे ग्रामीण, खोराबार पुलिस ने ठेकेदार पर दर्ज किया था गैर इरादतन हत्या का केस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के लालपुर टीकर में 20 मई को हादसे में बच्चे की मौत पर भड़के ग्रामीणों व प्रधान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। ठेकेदार की तहरीर पर डुहिया गांव के प्रधान राजन समेत 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, बलवा और आगजनी का केस दर्ज पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


उधर, घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। अब इसी मामले में तोड़फोड़ करने वालों पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के पचपेड़वा निवासी ठेकेदार राकेश चौहान ने तहरीर में लिखा है कि वह खनन का कार्य करते है, जिसका लाइसेंस है। वह नदुआ लालपुर टीकर घाट के पास कार्यालय बनाया है। वहां पर मुंशी और अन्य कर्मचारी रहते हैं। वहीं पर खनन का उपकरण भी रखा गया है। आरोप है कि 20 मई की शाम को प्रधान के साथ 40 से 50 की संख्या में लोग आए और कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की।
विज्ञापन


उपकरणों को तोड़कर गड्ढे में धकेल दिए। जिसमें किश्त जमा करने के रुपये और जरूरी कागजात जल गए। पूरी घटना में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। तहरीर पर पुलिस ने डुहिया के प्रधान राजन, डांगीपार निवासी अख्तर खान, विशुनपुर निवासी झीनक, लालपुर टीकर निवासी दीनानाथ, राकेश, कृष्ण, शिखर, बजरंगी, हरिकेश, उमेश कन्नौजिया और रामकेवल कन्नौजिया पर केस दर्ज किया है।

यह हुआ था

लालपुर टीकर के विशुनपुरवा टोला निवासी चंद्रभान निषाद के घर उनका नाती सोनू निषाद आया था। 20 मई की शाम सोनू साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में सोनू निषाद की मौत हो गई थी। गांव वालों का कहना था कि इसी ट्रॉली से 19 मई को एक व्यक्ति घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 मई को एक बार फिर हादसा हुआ तो ग्रामीणों ने नदी किनारे बने मजदूरों की झोपड़ियों में आग लगा दी थी।

विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें