झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव के टोला गड़ेरिया में गेहूं लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने छह वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि चालक ने जानबूझकर मासूम को कुचलकर मार डाला। पुलिस ट्रैक्टर चालक अभिषेक यादव व मालिक जगदीश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।