फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरटीओ और लिपिक समेत पांच लोगों पर जालसाजी का केस, पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 25 Nov 2023 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोतवाली इलाके के एक शख्स की कार को बिना सेल पेपर के दूसरे व्यक्ति ने अपने नाम ट्रांसफर करा लिया। आरोप है कि जालसाजों ने आरटीओ के कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसा किया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने गोरखपुर के वर्तमान आरटीओ व उनके बाबू और तीन जालसाजों के खिलाफ आपराधिक साजिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के दीवान बाजार निवासी धनंजय अग्रवाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि अक्तूबर 2022 में एक कार कंपनी की ओर से नीलाम की गई कार खरीदी थी। कंपनी ने एनओसी कुछ दिन बाद देने को कहा था। इसी बीच फरवरी 2023 में पैसे की जरूरत होने पर कार बेचने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन डाला।

विज्ञापन देखकर शाहपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी कुंज बिहारी, शिखर गुप्ता और आनंद ने कार खरीदने के लिए संपर्क किया और 3.60 लाख रुपये में कार खरीदने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद एडवांस के तौर पर खाते में 10 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद

विज्ञापन

आरोप है कि अक्तूबर में आरोपियों ने बिना रुपये दिए और बिना आरटीओ दफ्तर गए कार अपने नाम ट्रांसफर करा ली। सात नवंबर को आरोपी कुंज बिहारी गुप्ता और आनंद दूबे ने कार चेक करने के लिए अपने घर बुलाया, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। उसके बाद आरोपियों ने कार की चाबी छीन ली। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें: अब एनसीआर नहीं मजबूरी...उद्यमियों को भा रही गीडा में सस्ती जमीन और मजदूरी

मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस तो आरोपी फरार हो गए। उसी समय पुलिस ने कार को थाने में खड़ा करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि बिना आरटीओ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह संभव नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें