गोरखपुर जिले की दो नई नगर पंचायतों घघसरा और उरुवा को प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। अब जिले में नगर पंचायतों की संख्या 11 हो गई है। जल्द ही खजनी और बेलघाट को भी नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
वहीं बड़हलगंज नगर पंचायत के विस्तार को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पीपीगंज, गोला, पिपराइच और मुंडेरा बाजार नगर पंचायत का भी विस्तार हो जाएगा। इसकी भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं।
एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि गोला तहसील की नई नगर पंचायत उरुवा में 44 गांव शामिल किए गए हैं जिनकी आबादी 21,844 है। इसी तरह सहजनवां तहसील क्षेत्र की घघसरा नगर पंचायत में 27 गांव शामिल किए गए हैं जिनकी आबादी 24,307 है।
दोनों नई नगर पंचायतों में जल्द ही अधिशासी अधिकारी (ईओ) की तैनाती कर दी जाएगी। चेयरमैन का निर्वाचन होने तक एसडीएम को प्रशासक की जिम्मेदारी दी जाएगी जो यहां के विकास कार्यों को लेकर जरूरी निर्णय लेंगे।
घघसरा नगर पंचायत में ये गांव हुए हैं शामिल
पिपरी, डुमरी, जसुलीपार, बड़हाडुहा, नचनी, पनिका, इटार, विजौवा, कुसम्हाखुर्द, विशुनपुरा, ढेलहा, कोड़री उर्फ हड़ही, सोनचार, कोडरा, विसरी, सिंहड़ा, मंझरिया, घघसरा, अलगटपुर, ठर्रापार, लोहसड़ा, जगदीशपुर उर्फ गाही, सेहुड़ा थरुआपार, दरिवां, नेउसा, भरोहिया।
उरुवा बाजार नगर पंचायत में ये गांव हुए शामिल
मझगांवा, परसा बुजुर्ग, पचौहा, चचाई राम, परसा खुर्द, अमोढ़ा, टाड़ी, उरुवा, चकवलीद, काठ बुजुर्ग, मठ श्रीराम, कुरौली, नकौझा, भरवलिया बुजुर्ग, मंझरिया, भुईधरा खुर्द, बेलासपुर, विशुनपुर, विरई खुर्द, बस्तिया रामचरन, बस्तिया याकूब, कोटिया, बस्तिया महमूद, कुशलदेइया, लोहरा मीरा, ककरही, लोहरा जमाल, अमेदवा बुजुर्ग, बस्तिया मुगल, सुल्तानपुर, विरई बुजुर्ग, भताड़ी पदारथ दास, गोपालपुर, गोलीपार, बैरवा काजी, पिपरा पाठक, भरवलिया, बनकट, राईपुर, घोघीबारी, केशोपट्टी, चक मुहम्मद सालेह।