जनरल ड्यूटी असिस्टेंट : विज्ञान वर्ग से बारहवीं पास युवा को छह महीने के प्रशिक्षण के अंतर्गत सुई, दवाई देने, मरीजों की काउंसिलिंग करने, बीपी मापने सरीखे अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है।
सेंट्रल स्ट्राइल सर्विस डिपार्टमेंट : 12वीं पास युवा को छह महीने के प्रशिक्षण में आपरेशन थियेटर में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के रखरखाव की जानकारी दी जाती है।
फैबलोटॉमी: विज्ञान वर्ग से 12वीं पास युवा को छह महीने के प्रशिक्षण के तहत रक्त सहित अन्य नमूनों का संग्रह करने की विधि बताई जाती है।
इन केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे युवा
भारतीय महिला शोध संस्थान कूड़ाघाट, भारतीय महिला शोध संस्थान गोरखनाथ, सुनैना समृद्धि फाउंडेशन पथरा बाजार, सुनैना समृद्धि फाउंडेशन पादरीबाजार में 108-108 यानी कुल 432 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कौशल विकास जिला समन्वयक सत्यकांत ने कहा कि कौशल विकास के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रारंभ किए गए शॉर्ट टर्म कोर्स की युवाओं में खूब मांग है। नए बैच के संचालन को लेकर अभी दिशा-निर्देश नहीं मिला है। मगर, कुल सीटों से अधिक युवाओं ने दाखिले के पंजीकरण कराया है।