फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: जमीनी विवाद में भाई ने भाई की गला काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2022 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर में मकान निर्माण के दौरान विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने गड़ासे मझले भाई के गले पर वार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पिपरा मुगलान गांव निवासी श्रीकांत शर्मा (70) के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा व्यास शर्मा पिता से अलग रहता है। मझला श्यामसुंदर शर्मा व छोटा पूरन शर्मा पिता के साथ रहते हैं। रविवार को मझला बेटा श्यामसुंदर निर्माणधीन मकान में लोहे का गेट लगवा रहा था। जिसका विरोध व्यास करने लगा।

इस दौरान वाद विवाद के बीच दोनों पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि व्यास शर्मा ने गड़ासे से गले व सिर पर वार कर मझले भाई श्यामसुंदर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीचौरा सीओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि हत्या के आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें