फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बिजली का केबल डालने में टूटी पाइपलाइन, आपूर्ति बाधित होने से पानी को तरसे लोग

Wed, 07 Sep 2022 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जलकल महाप्रबंधक रमेशचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पानी की पाइपलाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित होने के साथ सड़क पर काफी जलभराव भी हो गया है। इस वजह से पाइपलाइन में कैप लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार को इसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर रोड पर आरोग्य मंदिर अस्पताल के पास अंडरग्राउंड केबल डालने के दौरान बिजली निगम ने पानी की पाइपलाइन तोड़ दी। इससे मुख्य सड़क पर पानी भर गया। वहीं, पानी की सप्लाई बंद होने से सैकड़ों लोग पानी को तरस गए। नगर निगम का जलकल विभाग बुधवार को पाइपलाइन पूरी तरह से दुरुस्त कराएगा।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर नकहा ओवरब्रिज के आगे रामनगर के पास पानी की पाइपलाइन टूट गई। इसकी वजह से मुख्य सड़क पर पानी भर गया। इसे देखते हुए जलकल विभाग ने पानी की सप्लाई बंद कर दी। जिससे पंचपेड़वा, आजादनगर, रामनगर, देवपोखर, मसहवां, शांतिपुरम आदि इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेेलनी पड़ी।

हालांकि जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के जलकल विभाग ने टूटी पाइपलाइन में कैप लगाकर पानी की सप्लाई बहाल की। लेकिन कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंचा। क्षेत्र के अंशु वर्मा ने बताया कि पानी की पाइपलाइन टूटने से सड़क पर पानी भर गया। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दीपक चौहान ने बताया कि पाइपलाइन टूटने से पंचपेड़वा, आजादनगर समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक रमेशचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पानी की पाइपलाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित होने के साथ सड़क पर काफी जलभराव भी हो गया है। इस वजह से पाइपलाइन में कैप लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार को इसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें