फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज: डॉक्टरों ने तीन बच्चों की बचाईं आंखें, पटाखा जलाने के दौरान चोटिल हो गईं थीं आंखें

Fri, 12 Nov 2021 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक बच्चे की आंख में पांच मिलीमीटर का पत्थर घुस गया था। वहीं दो की आंख की पुतलियां जल गईं।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पर पटाखा फोड़ने में लापरवाही का असर अब दिख रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में एक सप्ताह के अंदर 16 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे हैं। इनमें पटाखा से झुलसे तीन गंभीर बच्चों की आंखों का ऑपरेशन कर उनकी आंख और जान बचाई है। पटाखे की वजह से इनकी आंखें काफी चोटिल हो गईं थीं।
विज्ञापन


एक बच्चे का ऑपरेशन बृहस्पतिवार को किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी आंख में पांच मिलीमीटर का पत्थर का टुकड़ा पलक भेदते हुए पुतली में घुस गया था। दो अन्य बच्चों की आंख की पुतलियां भी झुलस गईं थीं। इनकी आंखें तो बच गई हैं लेकिन रोशनी लौटेगी या नहीं। इस पर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। फिलहाल डॉक्टर पट्टी खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गगहा के अनमोल (12) को लेकर परिजन बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक छठ घाट पर पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी बीच एक पत्थर अनमोल की आंख में धंस गया और खून बहने लगा। जांच के बाद ऑपरेशन का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि पत्थर का टुकड़ा बड़ा था, जो आंख में घुस गया था। इस तरह का मामला पहली बार आया था। दो घंटे तक ऑपरेशन चला। टीम में डॉ. राजश्री पांडेय व डॉ. अंजार अहमद शामिल थे। बताया कि पट्टी खुलने के बाद पता चलेगा कि रोशनी लौटी या नहीं, लौटी तो कितने फीसदी।

इसके अलावा पिपराइच के 10 वर्षीय आदित्य व खोराबार के छह वर्षीय साहिल की आंखों की पुतलियां भी पटाखों से झुलस गईं थीं। उनका भी ऑपरेशन किया गया है। इनकी आंखों की रोशनी अगर आएगी भी तो काफी कम रहेगी। इसके लिए इलाज लंबा करना पड़ेगा। भविष्य में इन्हें मोतियाबिंद की भी दिक्कत हो सकती है। ऐसा होने पर ऑपरेशन करना पड़ेगा। लेकिन उनकी आंख व जान बचा ली गई है। साथ ही परिजनों को सलाह दी गई है कि समय-समयप पर इनकी जांच कराते रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें