उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) विषय के चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता की जांच पहले ही होगी। इसके बाद ही आवंटित संस्था का नियुक्तिपत्र जारी कर कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। बोर्ड के निर्देश पर डीआईओएस ने गोरखपुर जिले में जांच समिति का गठन और सत्यापन की विषयवार तिथि को निर्धारित कर दिया है।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच समिति के समक्ष शैक्षिक अर्हता की जांच के लिए विषयवार तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत 16 नवंबर को हिंदी, गृह विज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, गणित एवं वाणिज्य, 17 नवंबर को अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, उर्दू एवं कृषि, 22 नवंबर को गत 16 नवंबर को साक्षात्कार से छूटे अभ्यर्थियों तथा 23 नवंबर को 17 नवंबर को साक्षात्कार से छूटे अभ्यर्थियों के शैक्षिक अर्हता की जांच की जाएगी।