फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव में बोले सांसद रवि किशन, 'अपने बच्चों, क्षेत्रीय कलाकारों को कम न आंके'

Tue, 12 Jan 2021 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांसद रवि किशन ने महोत्सव में कहा कि विलुप्त हो रही भारतीय संस्कृति और परंपरा, लोक नृत्य, लोक गीत सब को जीवंत करने का सफल प्रयास किया गया है। क्षेत्रीय कलाकारों को एक स्वर्णिम अवसर मिला है अपनी कला, अपनी प्रतिभा दिखाने का।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अपने बच्चों, क्षेत्रीय कलाकारों को कम न आंके। उन्होंने खुद का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि वह भी एक लोकल लड़के हैं। गांव से निकले एक क्षेत्रीय कलाकार हैं। एक क्षेत्रीय कलाकार से स्टार बने और फिर सुपर स्टार।

उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्टार बनने की काबिलियत रखता है। यही क्षेत्रीय कलाकार एक दिन देश और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

 

विज्ञापन

सांसद ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण

सांसद रविकिशन ने गोरखपुर महोत्सव में छात्रों द्वारा लगाई विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उनके कार्यो की सराहना की। छात्रों द्वारा तैयार किए आधुनिक जूते जो भारतीय सीमा में किसी दुश्मन के घुसते ही बजने लगते हैं कि विशेष सराहना की।

उन्होंने बच्चों द्वारा निर्मित ड्रोन कैमरे की भी तारीफ की। यही नहीं उन्होंने महोत्सव के मुख्य मंत्र से भी छात्रों के इन प्रयासों की सराहना की।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें