इसमें विशुनपुर विंदवलिया के 76 किसानों से 1.456 हेक्टेयर व शाहपुर के 21 किसानों से .093 हेक्टेयर (कुल 1.549 हेक्टेयर) जमीन ली जानी है। विशुनपुर विंदवलिया के 45 और शाहपुर के चार किसानों की भूमि की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शेष भूमि की भी रजिस्ट्री जल्द हो जाएगी।
जेई आरएन राव ने बताया कि 30 मीटर चौड़ी इस सड़क में 8.75 मीटर चौड़ाई के दो लेन व बीच में पांच मीटर चौड़ाई में डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ाई में जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण होगा। शेष फुटपाथ होगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह ने बताया कि कार्य शुरू हो गया है। अगर कोई अड़चन न आई तो निर्धारित अवधि के अंदर ही सड़क बना ली जाएगी।
एनएच 28 से एयरपोर्ट तक सड़क बन जाने पर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचना आसान होगा। पर्यटक कस्बे के बाहर-बाहर हेरीटेज जोन में पहुंच जाएंगे। दूसरी तरफ बिहार, गोपालगंज, मोतिहारी, सीवान, बेतिया, पश्चिमी चंपारण की ओर से जाने वाले लोग भी हाईवे से सीधे अपने गंतव्य की ओर से जा सकेंगे।