फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक संगीता यादव का भाजपा ने बढ़ाया कद, महिला मोर्चा की बनीं राष्ट्रीय मंत्री

Mon, 21 Jun 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

भाजपा विधायक संगाता यादव को महिला मोर्चा का बनाया गया राष्ट्रीय मंत्री।
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीता यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा से भाजपा विधायक संगाता यादव को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। बता दें कि चौरीचौरा की संगीता यादव प्रशासनिक सेवा की तैयारी छोड़कर राजनीत में आई हैं। कम उम्र में विधायक बनीं और क्षेत्र के विकास में लगी हैं। वे चौरीचौरा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने को कृत संकल्प हैं।
विज्ञापन


भाजपा विधायक संगीता यादव ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद से ही समाजसेवा शुरू कर दी। सबसे पहले झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पढ़ाया। इसी बीच इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और उच्च शिक्षा पूरी करने लगीं। 2009 और 2010 में आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा पास की। मुख्य परीक्षा भी दी लेकिन समाजसेवा से मोहभंग नहीं हुआ।

एचआईवी पीड़ित बच्चों की सेवा में लगी रहीं। संगीता के इस काम में पति व इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार, पिता राम प्रसाद यादव और मां उर्मिला देवी ने मदद की। इससे हौसला बढ़ा और वह 2013 में भाजपा में शामिल हो गईं। 2014 से सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरूआत की और 2017 का विधानसभा चुनाव जीतकर 35 साल की उम्र में ही विधायक बन गईं।
विज्ञापन


अब चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में ही आवास बनाया है। उनका कहना है कि जो भी जरूरतमंद आया, उसे मदद दी गई है। सड़क, पानी, बिजली पर काम बहुत अच्छा हुआ है। क्षेत्र में मिनी स्टेडियम सहित तमाम खेल मैदान बनवाए जा रहे हैं। चौराचौरी के शहीद स्मारक और तरकुलहा मंदिर का कायाकल्प करवाया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें