फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: भाजपा नेता के बेटे ने सड़क हादसे में गंवाई जान, सिर में ट्रक से लगा था टक्कर

Fri, 24 Sep 2021 05:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

समीर कक्षा नौवीं का छात्र था। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन श्वेता, भाई शशांक व मां अनिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक समीर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के राजा तालाब के समीप एक भाजपा नेता के बेटे की गुरुवार रात नौ बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को भागलपुर के कालीचरण घाट पर भाजपा नेता के पुत्र का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दिवाढार गांव निवासी भाजपा नेता मिथिलेश बाबा के पुत्र समीर (15) बृहस्पतिवार रात अपने बड़े भाई शशांक के साथ अपने बड़े पापा परमहंश के मकान पर भोजन लेकर जा रहे थे। इसी बीच एक मोड़ पर ट्रक के पिछले हिस्से से सिर पर टक्कर लग गया। जिसमें समीर की मौत हो गई, वहीं बड़े भाई की खरोच नहीं आई।

समीर कक्षा नौवीं का छात्र था। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन श्वेता, भाई शशांक व मां अनिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। भागलपुर में समीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक काली प्रसाद, जगत जायसवाल, अरुण सिंह, सतीश जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, कन्हैया जायसवाल, रंजना भारती, दीनबंधु सिंह, अभय सिंह, राकेश भारती, दिवाकर सिंह, हरेंद्र प्रसाद, सिम्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें