फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी तैयारी: जनआशीर्वाद यात्रा से माहौल बनाएगी भाजपा, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 94 स्थानों पर होगा स्वागत

Sun, 15 Aug 2021 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

94 स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। इस यात्रा के जरिये भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का माहौल बनाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा का गोरखपुर-बस्ती मंडल में भव्य स्वागत होगा। इसके लिए क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने खास रणनीति बनाई है। 94 स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। इस यात्रा के जरिये भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का माहौल बनाएगी।
विज्ञापन


महराजगंज से भाजपा सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी जनआशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। इसी सिलसिले में शनिवार को बेनीगंज स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बैठक की है। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री 16 अगस्त को लखनऊ से जनआशीर्वाद यात्रा के साथ निकलेंगे। 17 अगस्त को बस्ती व सिद्धार्थनगर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


यात्रा का समापन 18 अगस्त को महराजगंज में होगा। तीनों जिला मुख्यालयों पर जनसभा भी होगी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी
 
करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि भाजपा के किसान, युवा, महिला, पिछड़ा, अनुसूचित और अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम को भी यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर क्षेत्र से जनआशीर्वाद यात्रा के संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला के अनुसार यात्रा के लिए विशेष रथ भी तैयार किया जा रहा है। 

यात्रा के दौरान मठ मंदिरों में पूजन-अर्चन, शहीद स्थली और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी यात्रा का स्वागत करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, आईटी संयोजक अनादि प्रिय पाठक, सोशल मीडिया संयोजक सौरभ अग्निहोत्री मौजूद रहे।
 
कार्यकर्ताओं ने की जनसेवा
भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला शनिवार को बेनीगंज स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कठिन चुनौती के बीच कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की है। अभियान की क्षेत्रीय प्रभारी सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रत्येक सेक्टर और बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक किया।
 
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वीरेंद्र नाथ पांडेय , डॉक्टर जेपी नारायण, विवेक सेठ,  पियूष मिश्र, बृजेश  मिश्र, डॉक्टर गिरजेश दत्त पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा, पद्मा गुप्ता, समीर श्रीवास्तव, प्रेम नाथ शुक्ल, बृजेशमनी मिश्र, अनुपमा पांडेय, सिद्धांतों घोष, आनंद अग्रहरि व चंदन आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें