फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नीलगाय कूदने से बाइक सवार की मौत, ऑटो पलटा, चार घायल

Mon, 24 Apr 2023 09:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर/महराजगंज।

सार

शाम चार बजे के करीब वन अनुसंधान केंद्र के पास सड़क पर फिर एक नीलगाय आ गई, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार महराजगंज के पनियरा मजुरी निवासी भानमती देवी (65), जर्दी पनियरा निवासी पूनम देवी (52) और संतकबीरनगर के बेलौली मेंहदावल निवासी सुमन देवी घायल हैं।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद बैस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज जंगल क्षेत्र में सड़क पर अचानक नीलगाय आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य नीलगाय के सड़क पर आ जाने से एक ऑटो पलट गया, जिसमें सवार तीन महिलाएं और एक युवक घायल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के जाहिदाबाद निवासी मोहम्मद बैस (20) रविवार को बाइक से फरेंदा जा रहे थे। कैंपियरगंज जंगल के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। जब तक बैस संभलते बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिसमें उनकी मौत हो गई है।

वहीं, शाम चार बजे के करीब वन अनुसंधान केंद्र के पास सड़क पर फिर एक नीलगाय आ गई, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार महराजगंज के पनियरा मजुरी निवासी भानमती देवी (65), जर्दी पनियरा निवासी पूनम देवी (52) और संतकबीरनगर के बेलौली मेंहदावल निवासी सुमन देवी घायल हैं। एक युवक भी गंभीर रूप से घायल है। बेहोश होने की वजह से वह नाम पता नहीं बता पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें