पेनाल्टी शूट आउट में बहराइच ने बक्सर को हराया
पड़री बाजार(देवरिया)। सलेमपुर ब्लॉक के महुंई पांडेय में फुलवरिया बाबा ब्रह्म स्थान राज्य फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में पेनाल्टी शूट आउट से बहराइच की टीम ने बक्सर को हरा दिया। बुधवार को खेले गए दूसरे मैच के मुख्य अतिथि खुखुंदू के ग्राम प्रधान संदेश यादव व प्रधान विजय कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में खेल शुरू होते ही बक्सर के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल का नमूना प्रस्तुत किया। लेकिन गोल करने में असफल रहे। खेल समाप्त होने तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूट आउट में बहराइच ने बक्सर को एक के मुकाबले दो गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस दौरान राजकुमार पांडेय, पुन्य प्रकाश पांडेय, अनिल यादव, धनेश यादव, संजय पांडेय, इजहारूल अंसारी, भीम पांडेय, भुपेंद्र कुशवाहा, सर्वजीत, विकास यादव, रिंकू पांडेय, शशिकांत पांडेय, खलील अंसारी, आलोक शुक्ला, अभिषेक पांडेय, विद्या सागर पाल, सुनील सिह, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप मद्धेशिया, विकास मदेशिया आदि मौजूद रहे।