श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान को सफल बनाएं : आनंद
भाटपाररानी। क्षेत्र के भठवा तिवारी में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की बैठक पकड़ी न्याय पंचायत के अभियान प्रमुख सुशील कुमार शाही की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि पांच सौ वर्षों की लड़ाई के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हिंदू समाज के लिए गौरव की बात है।
आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख आनंद कृष्ण उपाध्याय ने कहा कि 14 जनवरी से लेकर 17 फरवरी तक चलने वाले श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सक्रिय भूमिका निभाएं। भाटपाररानी खंड के सह अभियान प्रमुख सुरेश तिवारी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में हिंदू समाज को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। क्योंकि भगवान राम के मंदिर का निर्माण हिंदू समाज के सहयोग से ही होगा। बैठक के दौरान निधि संग्रह के लिए गांव की टोली गठित की गई। बैठक में जगदीश नारायण मिश्रा, त्रिगुणनंद तिवारी, रमाकांत, उमेश प्रसाद शाही, हृदयानंद गुप्ता, बीरबल ठाकुर, रफी अहमद, विनोद तिवारी, उमेश तिवारी उपस्थित थे।