सीएचसी हर्रैया में तैनात डॉ. विभा सिंह का कहना है कि कोरोना माहमारी के चलते देश संकट से गुजर रहा है। ऐसे में चिकित्सक अपनी परवाह छोड़ अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
पूरे मनोयोग से देंगे कोरोना को चुनौती
डॉ. मेघा सिंह कहती हैं कि आरबीएस संवर्ग ने कोविड-19 को हराने के लिए अपना योगदान देना सुनिश्चित किया है। जन सहयोग से कोरोना शीघ्र हारेगा।
सामाजिक दूरी से लगेगा कोरोना संक्रमण पर अंकुश
सीएचसी बहादुरपुर में तैनात डॉ. शिवा श्रीवास्तव कहती हैं कि सामाजिक दूरी और सफाई से कोरोना संक्रमण के प्रसार पर शीघ्र अंकुश लग जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर में तैनात डॉ. उत्तम सिंह कहते हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच बिना सुरक्षा ड्रेस के जाना खतरों से खाली नहीं है। आम व्यक्ति को वगैर मास्क के बाहर नहीं निकलना चाहिए।
सेवा तो ठीक, सुरक्षा के लिए सुविधा भी जरूरी
सीएचसी कुदरहा में तैनात डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि आरबीएस के चिकित्सकों की जिम्मेदारी कोरोना माहमारी में सबसे ज्यादा है। क्योंकि क्वारंटीन लोगों के बीच इन्हीं चिकित्सकों को जाना पड़ता है। इसलिए इन्हें और बेहतर सुविधा देने की आवश्यकता है।