फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: हॉटस्पॉट में अतिरिक्त पुलिस होगी तैनात, इस उपकरण से हो रही निगरानी

Wed, 15 Apr 2020 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती के हॉटस्पॉट मिल्लतनगर, तुरकहिया व गिदही खुर्द में लॉकडाउन में और सख्ती पर प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है। हालांकि हॉट स्पॉट छोड़कर बुधवार से सुबह दस से दो बजे तक अन्य स्थलों किराना की दुकानें खुलेंगी, मगर आवाजाही पर नियंत्रण व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के साथ। कहीं भी भीड़ नहीं जुट सकेगी। बाजार भी बंद रहेंगे। हॉट स्पॉट क्षेत्र में प्रशासन ने आवागमन पर शिकंजा और कस दिया है। यहां घर से निकलने की अनुमति किसी को भी नहीं होगी। जरूरत के सामान उनके घर पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक के बाद एक अब तक हॉट स्पॉट में शामिल इलाकों से एक मृतक सहित कुल 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह संकेत ठीक है कि अब तक बाहर से आने वाले व क्वारंटीन एक हजार से अधिक लोगों की जांच पड़ताल में रिपोर्ट निगेटिव मिली है, जिस पर प्रशासन ने उन्हें घर जाने तो दिया है, मगर घर में भी उन्हें क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन मई तक लाक डाउन की घोषणा के बाद प्रशासनिक अमला संवेदनशील इलाके की निगहबानी को लेकर समीक्षा में जुट गया है।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ड्रोन कैमरे से तीनों मोहल्लों की निगरानी की जा रही है। बुधवार से हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर किराना की दुकाने सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगी। ऐसे में वहां भी पुलिस और प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में कहीं भी भीड़ नहीं होने दी जाएगी। इसकी भी निगरानी की जाएगी। हॉटस्पॉट एरिया में प्रशासन आवश्यक सामानों की आपूर्ति कराएगा। यहां के निवासियों को कहीं भी आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन

23 नमूनों की जांच निगेटिव :

जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली के क्वारंटीन में रखे गए 23 लोगों का नमूना जांच के बाद निगेटिव पाया गया है। इसकी पुष्टि डीएम ने की है। बताया कि मंगलवार को जांच के लिए 53 नए नमूने बीआरडी मेडिकल कालेज को भेजा गया है।

माता पिता की रिपोर्ट निगेटिव, पांच दिन बाद फिर से होगी जांच
मृतक के एक रिश्तेदार के तीन माह के मासूम में कोराना पाजिटिव की रिपोर्ट के बाद सक्त्रिस्य हुए प्रशासन ने उसके माता पिता का भी नमूना जांच कराया, जो निगेटिव मिला है। हालांकि डीएम ने बताया कि इस बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। उनके माता पिता का नमूना पांच दिन बाद फिर से जांचा जाएगा।

मृतक के घर आने वालाें की बनाई जा रही सूची
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव मृतक के घर से जुड़े सभी लोगों की प्रशासन सूची बना रहा है। यहां कौन-कौन लोग आते-जाते थे। मसलन दूधिया, सब्जी देने वाले, नाते रिश्तेदार व अन्य करीबियों को प्रशासन तलाश रहा है। जिसके बारे में भी जानकारी मिल रही है, उन्हें आरआरटी अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखकर उनका नमूना जांच करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें